फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रद्धानंद त्यागी चुने गए त्यागी समाज के अध्यक्ष

Mon, 16 Jan 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के आशीर्वाद रिसोर्ट में आयोजित त्यागी समाज समिति का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया। जहां श्रद्धानंद त्यागी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सम्मानित किया।
विज्ञापन


आशीर्वाद रिसोर्ट में रविवार को त्यागी समाज समिति के चुनाव कार्यक्रम में 42 गांवों के त्यागी समाज के लोगों ने भाग लिया। अहमद शाहपुर पदड़ा गांव के पूर्व प्रधान श्रद्धानंद त्यागी को त्यागी समाज समिति का अध्यक्ष चुना गया। वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मौके पर चुनाव अधिकारी राजेश्वर त्यागी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी, सर्वदमन त्यागी, चंद्रशेखर त्यागी, अनिल देव त्यागी, नरेश त्यागी, बिल्लू त्यागी, प्रमोद त्यागी, सतपाल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें