फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से दो मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही भारी न पड जाए। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई और 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 9086 संक्रमित और 381 केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराकर गलियों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

अनलॉक होते ही लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। बाजारों से लेकर किरयाना की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीददारी करते हुए नजर आते हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को दो लोगों की मौत हुई है। अब जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 137 हो गई। 24 संक्रमित मिलने पर जिले में अब संख्या 9086 हो गई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट कर गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन गलियों में आकस्मिक परिस्थियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। सर्विलांस टीम संक्रमितों और उनके संपर्क में आने वालों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें