फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम से लोग हो रहे बीमार, अस्पतालों में बढ़ रही संख्या

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में एक बैड पर लेटे दो मरीज - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अस्पतालों में एक बेड पर दो-दो मरीज
विज्ञापन

बागपत। मौसम के बदलने ही बुखार ने लोगों को जकड़ लिया। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भरमार हो गई है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक बैड पर दो मरीजों को भर्ती किया हुआ है। डॉक्टर सभी को बुखार से बचाव के तरीके बता रहे है।
विज्ञापन

जैस-जैसे मौसम बदल रहा है वे ही लोगों के लिए परेशानियों का भरा हो रहा है। लोगों बुखार, खांसी, जुखाम, बदन दर्द सहित अन्य सामान्य लोगों की चपेट में आए हुए है। कोई सरकारी में उपचार करा है तो कोई प्राइवेट में। सभी जगह मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल में एक बैड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर उपचार कराया जा रहा है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि मौसम के बदलने से बुखार और सामान्य रोगों से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। लोगों का उपचार किया जा रहा है। दिनों दिन मरीज बढ़ रहे है। सभी को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक कर रहे है। एक डॉक्टर की जेल में ड्यूटी थी, जिस वजह से दूसरे डॉक्टरों से मरीजों का उपचार करवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक कर रहे है। सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि घर के आस-पास और छतों पर पानी इकट्ठा न होने दें। घरों में साफ-सफाई रखे। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें