फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मामूली कहासुनी को लेकर पिचौकरा में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। पिचौकरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मामूली कहासुनी को लेकर शहनवाज और नौशाद पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें शहनवाज, साजिदा और दूसरे पक्ष से नौशाद घायल हो गए, जिनका सीएचसी और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

पिचौकरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह ऊर्जा निगम के कर्मी शहनवाज के घर में चेकिंग करने आए थे। तभी उसकी पड़ोसी नौशाद के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। पड़ोसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया और वहां आए पुलिसकर्मी घायलों का लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने साजिदा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसमें जांच अधिकारी राकेश शर्मा का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें