फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़ी से लदे दो ओवरलोड ट्रको को किया सीज।

विज्ञापन
खेकड़ा तहसील मे खडे एसडीएम द्वारा पकडे गए ओवरलोड ट्रक। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
रोडी से लदे दो ओवरलोड ट्रकों को सीज किया
विज्ञापन

खेकड़ा। उपजिलाधिकारी ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाकर हाईवे पर दौड़ रहे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर खेकड़ा तहसील में खड़ा कराया। अभियान से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा गया।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे है। शुक्रवार की सुबह उपजिलाधिकारी खेकड़ा राजपाल सिंह ने टीम के साथ दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास हाईवे पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। अभियान के दौरान एसडीएम ने हाईवे पर दौड़ रहे ट्रकों को रूकवाकर जांच कराई तो जांच में रोडी से लदे दो ट्रक ओवरलोड पाए गए। इसके चलते उन्होंने दोनो ट्रकों को पकड़कर सीज कराकर खेकड़ा तहसील में खड़ा कराया। धरपकड़ अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि हाईवे पर किसी भी कीमत पर ओवरलोड वाहनों को नही दौड़ने दिया जाएगा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें