फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सचिन नंदा गैंग के दो सदस्यों को पांच-पांच साल कैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से :
विज्ञापन


- सिंघावली अहीर पुलिस पर फायरिंग की घटना में हुई सुनवाई, दोनों पर 40-40 हजार रुपये अर्थदंड लगाया



संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष एससीएसटी एक्ट के न्यायाधीश पवन कुमार राय ने पुलिस पर फायरिंग में सचिन नंदा गैंग के सदस्य इदरीश निवासी मेवला और शिब्बू उर्फ कुलदीप निवासी लुहारा को पांच-पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही 40-40 हजार रुपये अर्थदंड लगाया और अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो माह की सजा बढ़ाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


अक्तूबर 2016 में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आकाश, इदरीश निवासी मेवला, शिब्बू उर्फ कुलदीप निवासी लुहारा, नवीन निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस ने सेवानिवृत्त सैनिक महेंद्र सिंह निवासी खिंदौड़ा की लूटपाट के बाद हत्या की घटना का भी खुलासा किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आकाश और नवीन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और जिन्हें पहले ही सजा सुना दी गई। जबकि इदरीश और शिब्बू उर्फ कुलदीप की पत्रावली पर अलग सुनवाई हुई। पूरी होने पर न्यायाधीश पवन कुमार राय ने इदरीश और शिब्बू पर दोषसिद्ध करते हुए पांच साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें