फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुठभेड़ में पशु चोर गिरोह के दो सदस्य गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेरठ के लावड़ के रहने वाले हैं चोर, खासपुर व गढ़ी कलंजरी समेत अन्य जगहों से किए थे पशु चोरी
विज्ञापन

फोटो नंबर 20केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। बसी मार्ग पर शनिवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में पशु चोर गिरोह के दो सदस्य पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ये मेरठ के लावड़ निवासी शान मोहम्मद और इसरार हैं।
सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि यह मुठभेड़ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास बसी नहर पटरी पर हुई। बाइक पर जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था। मुठभेड़ के दौरान शान मोहम्मद और इसरार के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर गए। उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई। सीओ के अनुसार, ये सभी पशु चोर गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गिरोह ने 12 सितंबर को खासपुर गांव निवासी किरण गोस्वामी के चार पशु चोरी किए थे। इससे पहले गढ़ी कलंजरी गांव में भी पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन पर अन्य कई स्थानों पर भी पशु चोरी के मामले दर्ज हैं। शनिवार को भी ये पशु चोरी करने के इरादे से यहां आए थे। गिरफ्तार किए गए दोनों चोरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें