फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क हादसों में एमबीए के दो छात्रों और कक्षा एक की छात्रा की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा पुल पर मंगलवार देर रात ट्रक में पीछे से बाइक टकराने पर एमबीए के दो छात्रों मयंक नारायण गांगे (24) निवासी जयप्रकाश नगर बरटाड जनपद धनबाद झारखंड और पार्थ जिंदल (24) निवासी नीमच मध्य प्रदेश की मौत हो गई। वहीं बुधवार शाम को मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के पास ट्रक में पीछे से बाइक घुसने से कक्षा एक की छात्रा शिवांशी (8) निवासी कर्मअलीपुर गढ़ी की मौत हो गई। उसके पिता भूषण, मां रानी और कल्लू घायल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली द्वारका के फर्स्ट टाइम बिजनेस कॉलेज के एमबीए के छात्र अर्जुन सिंह तेवतिया निवासी नोएडा ने बताया कि 25 जनवरी को अपने साथी मयंक नारायण गांगे (24), पार्थ जिंदल (24) और देवराज निवासी लखनऊ के साथ किराये पर बाइक लेकर उत्तराखंड घूमने गए थे। उत्तराखंड में घूमने के बाद मंगलवार रात देहरादून से दिल्ली वापस लौट रहे थे। वह रात में करीब दो बजे सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर निवाड़ा यमुना पुल पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
इससे पीछे चल रहे मयंक और पार्थ की बाइक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया, जबकि राहगीरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें मयंक की रास्ते में मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल पार्थ जिंदल को दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के जीटीबी में उपचार के दौरान पार्थ जिंदल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

-ईंट ढोने वाले ट्रक ने छीनी बच्ची की जिंदगी
दूसरा हादसा मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के पास बुधवार शाम को हुआ। कर्मअलीपुर गढ़ी गांव निवासी मजदूर भूषण अपनी पत्नी रानी, बेटी शिवांशी और पड़ोसी कल्लू बाइक से सामान खरीदने बागपत आए थे। बागपत से वापस लौटते समय शुगर मिल के सामने पहुंचे तो संतोषपुर-बाघू मार्ग से ईंट ढोने वाला ट्रक अचानक नेशनल हाईवे पर आ गया। इससे भूषण की बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे में भूषण, रानी, कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए और शिवांशी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक और मजदूर वहां से भाग गए। वहां राहगीरों की भीड़ लग गई, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से तीनों की हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जांच अधिकारी रामकुमार कुंतल का कहना है कि शिकायत मिलने पर दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-
परिवार का इकलौता बेटा था मयंक
अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्होंने दस हजार रुपये में दो बाइकें किराये पर ली थीं और फिर घूमने के लिए चले गए। उन्होंने बताया कि मयंक नारायण परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी बहन निकिता बंगलूरू में नौकरी करती है। मंगलवार देर रात पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी हादसे की जानकारी दे दी। इसके बाद परिवार वाले मध्य प्रदेश से बागपत के लिए रवाना हो गए। मयंक भट्ठा व्यवसायी का बेटा है।
-
दो बहनों में छोटी थी शिवांशी
कर्मअलीपुर गढ़ी गांव निवासी भूषण ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम हादसे में जान गंवाने वाली शिवांशी दो बहनों में छोटी थी। हादसे का पता चलने पर परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें