फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ मित्र एप लांच किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोमवार को कांवड़ मित्र एप लॉन्च किया गया। डीएम अस्मिता लाल ने कलक्ट्रेट में इस क्यूआर कोड आधारित एप को जारी किया। यह एप कांवड़ियों को यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

इस एप के माध्यम से श्रद्धालु कांवड़ मार्गों, भंडारों और स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्हें पुरा महादेव मंदिर तक पहुंचने का रास्ता भी मिलेगा। एप में गांव के सभी कांवड़ियों का डाटा भी उपलब्ध रहेगा। इससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह पहल पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले और कांवड़ यात्रा को डिजिटल रूप से जोड़ेगी। एप कंट्रोल रूम, मेडिकल सहायता, अग्निशमन सहायता और सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी भी देगा।
कांवड़िए अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन करके एप का उपयोग कर सकते हैं। वे linktr.ee/KanwarYatra2026 के माध्यम से भी सीधे एप तक पहुंच सकते हैं। एप में पुरा महादेव मंदिर परिसर का डिजिटल मैप भी शामिल है। सूचना अधिकारी राहुल भाटी और अमन कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुनर्लेखन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें