फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा में पथराव महिला सहित दो घायल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा गांव में रुपये के लेन देन के मामले में रविवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ। इसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पथराव के दौरान गांव में भगदड़ मच गई। पथराव की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

बरनावा गांव में रविवार को रुपये का तकादा करने पर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान एक पक्ष की अमीना पत्नी अनीस व एक राहगीर दिलशाद पुत्र जहीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव के दौरान गांव में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक मकान की छत से दो युवक व नीचे से एक युवक एक-दूसरे पर पथराव दिख रहे हैं। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने सख्ती बरतते हुए स्थिति पर काबू किया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने कहा कि पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें