फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गोली से 50 हजार के इनामी समेत दो घायल, चांदीनगर में हुई मुठभेड़

Sat, 08 Jun 2019 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चांदी नगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर नहर के  निकट पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बरेली के सोनू ठाकुर पर दो थानों से 50-50 हजार रुपये का इनाम है। 

विज्ञापन


दोनों बदमाशों  का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसपी रण विजय सिंह का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों से दो पिस्टल बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे चांदीनगर थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। 

खट्टा प्रहलादपुर नहर के निकट बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन युवकों ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन


एसओ चांदीनगर उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। दूसरे बदमाश का नाम मनोज उर्फ मलखान बताया गया है, वह सिहानी का रहने वाला है। 

देर रात पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा  रही है। दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें