फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी को लेकर हुई मारपीट मे दो चचेरे भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में गंदे पानी की निकासी के विवाद में पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार को दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में आरिफ परिवार के साथ रहता है। पड़ोसी ने अपने मकान के सामने मिट्टी डालकर आरिफ का गंदा पानी रोक दिया। आरिफ का पुत्र अहसान अपने चचेरे भाई आदिल के साथ नाली से मिट्टी हटाने लगा। इस पर पड़ोसी तीन युवकों ने उनसे गालीगलौज कर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें दोनों चचेरे भाई घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को बचाया। इसके बाद दोनों भाइयों ने कोतवाली पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें