फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत, एक महिला व बच्ची झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर/बालैनी (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में बुधवार को बिजली गिरने से एक ही परिवार की दो महिला व एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें अग्रवाल मंडी टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला व बच्ची की हालत गंभीर हैं। उधर, बालैनी क्षेत्र के मवीखुर्द गांव में भैंसा बुग्गी लेकर खेत से लौट रहे युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

खट्टा प्रह्लादपुर निवासी पुष्पा (40) पत्नी बिट्टू अपनी देवरानी पूजा पत्नी पवन के साथ बुधवार को मौसम खराब होने पर घर के समीप उपले उठा रही थी। उनके पास परिवार की आठ वर्षीय बच्ची परी पुत्री पप्पू भी खड़ी थी। बारिश शुरू होने के साथ ही अचानक वहां बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों महिला व बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उन्हें अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान पुष्पा की मौत हो गई, जबकि पूजा व परी की हालत गंभीर है। मृतका के दो पुत्र गौरव (17) और अक्षय (14) हैं।
बालैनी क्षेत्र के मवीखुर्द गांव निवासी अक्षित उर्फ सागर (18) पुत्र ओमवीर बुधवार दोपहर खेत में गुन्ने की बुआई के लिए गया था। वह शाम को भैंसा-बुग्गी लेकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बिजली गिरने से वह बुग्गी से नीचे गिर गया। बुग्गी को लेकर भैंसा खुद ही घर पहुंच गया। इसके बाद परिजनों ने अक्षित को ढूंढना शुरू किया। वह रास्ते में पड़ा मिला। परिजन उसे बालैनी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि उसकी कमर पर बिजली से झुलसने का निशान है। इसलिए उसकी मौत बिजली गिरने के कारण बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें