फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो की जान गई

Wed, 30 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जानलेवा बुखार का कहर जारी है। मंगलवार को गोठरा गांव की 11वीं की छात्रा शिवानी और खेकड़ा कस्बे की पांच वर्षीय तमन्या की बुखार से मौत हो गई। सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन


गोठरा गांव के बॉबी की बेटी शिवानी (16), बुखार से 12 दिन से पीड़ित थी। परिजनों ने पहले उसका गांव के ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल मेें भर्ती करा दिया था। मंगलवार सुबह उसकी अचानक हालत बिगड़ गई।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा खेकड़ा के नाला पार बस्ती के ताहिर की बेटी तमन्या पिछले छह दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसका निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। मंगलवार को उसकी भी बुखार से मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कस्बे में सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों का आरोप है कि लगातार मौत होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग नहीं जाग रहा है। लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। इस बारे में सीएमओ डॉक्टर रविंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि बुखार से हुई मौतों की उन्हें जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें