फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : बागपत में अज्ञात वाहन ने घोड़े-तांगे में मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत, तीसरा घायल, गुस्साए ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 27 Jun 2021 12:11 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

दाहा गांव में हुए इस हादसे में एक भाई घायल हो गया है, जबकि दो की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
युवकों की मौत के बाद जाम लगाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में दाहा गांव में भोपाल डिग्री कॉलेज के पास घोड़े तांगे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


दाहा निवासी  तीन सगे भाई आसू, अरमान व सिप्पा पुत्रगण रोजूदीन भड़ल गांव में हाजी अनवार के ईंट भट्ठे पा भराई का कार्य करते थे। तीनों भाई रविवार सुबह घोड़ा तांगा में ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। भोपाल डिग्री कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके तांगे में जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसे में 22 वर्षीय आसू और 16 वर्षीय अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 16 वर्षीय सिप्पा गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सिप्पा को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

 

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भड़ल गांव से निकासी न होने के कारण पानी सड़क पर भरा है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। डीएम के आदेश के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें