फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे कॉलेज में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण का शुभांरभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय योग का कराया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

- यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के तहत किया गया शिविर का आयोजन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अंतर्गत दो दिवसीय योग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया, जिसमें साधकों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. किरण गर्ग व डॉ. महेश कुमार मुछाल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में डॉ. महेश कुमार मुछाल, सुभाष जैन व राजेंद्र जैन ने छात्र-छात्राओं को योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि पेट की बीमारी, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, वज्रासन, सिर के लिए सर्वांगासन, शीर्षासन चंद्रासन, मधुमेह के लिए पश्चिमोत्तानासन, नौकासन, वज्रासन, भुजंगासन, हलासन, वीर्यदोष के लिए सर्वांगासन, वज्रासन, योगमुद्रा, गला के लिए सुप्तवज्रासन, भुजंगासन, चन्द्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, सुभाष चंद जैन, राजेंद्र कुमार जैन, डॉ दीपक जैन, रवि, अमित, सौरभ, मुकेश, कुसुमलता, मानसी, नरेंद्र, सचिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें