फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में चल रही दो दिवसीय कार्यशाला के ? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। मेधावियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री केपी मलिक, सीएमओ डॉ. दिनेश शर्मा, सीएमएस एसके चौधरी, संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला का विषय बेसिक ऑफ क्रिटिकल केयर नर्सिंग मैनेजमेंट रहा। जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया। मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रोफेसर आर पी एस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर, रामपाल तोमर, प्राचार्या डा स्वाति पटनवाल, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, फॉर्मेसी प्रधानाचार्या अनु चौधरी, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें