फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसान से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- हजूराबाद गढ़ी के किसान से आठ दिन पहले की थी लूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय (बागपत)। हजूराबाद गढ़ी गांव के किसान परविंद्र शर्मा से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटने वाले बदमाश जीशान, जावेद निवासी शोभापुर जिला मेरठ बृहस्पतिवार रात पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायल बदमाशों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया।

हजूराबाद गढ़ी गांव निवासी किसान परविंदर शर्मा 19 अगस्त को साइकिल से खेत में जा रहे थे। भैंडीनाथ पुलिस चौकी के पास आए बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर किसान से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दोनों बदमाश भाग गए थे। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार बृहस्पतिवार रात अमीनगर सराय-कैड़वा मार्ग पर बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास खड़े दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली एसआई अमित की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। वहीं पुलिस ने फायरिंग की तो जीशान और जावेद निवासी शोभापुर जिला मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से बाइक, दो तमंचे, कारतूस, एक मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें