फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दो केंद्र बदले, 28 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगशाला और विषयों की मान्यता न होने के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दो केंद्रों को बदल दिया है। वहीं, 25 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा के विषयों में बदलाव किया गया है। परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 28 अप्रैल से चार मई तक यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होगी। जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा और राजकीय इंटर कॉलेज जहानगढ़ उर्फ दौझा में प्रयोगशाला की मान्यता न होने के कारण में परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज दाहा में पंजीकृत छात्रों की भूगोल, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के प्रयोगात्मक परीक्षा आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना और परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज दौझ़ा के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़ में कराई जाएगी। इनके अतिरिक्त माध्यमिक परिषद् की ओर से जिन परीक्षा केंद्रों में प्रयोगशाला की मान्यता नहीं है, ऐसे केंद्रों की परीक्षा अन्य केंद्रों पर कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परिषद के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए किए केंद्रों के बदलाव के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें