फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में दो भाइयों की मौत

Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के ट्यौड़ी गांव में सड़क दुर्घटना में युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्यौढ़ी गांव के पास कार ने बाइक को कुचल दिया। बाइक सवार दो ममेरे-फुफेरे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। जबकि आरोपी चालक भागने में कामयाब हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
 
दिल्ली के गरिमा गार्डन निवासी महिला रूकसाना ने बताया उसका मायका छपरौली क्षेत्र के रठौड़ा गांव में है। उसका भतीजा नदीम (18) उनके पास ही रहता था। रविवार सुबह वह अपने दो बेटे सद्दाम, सादिक और भतीजे नदीम के साथ दो अलग-अलग बाइक से रठौड़ा गांव में जा रही थी। एक बाइक पर वह स्वयं और उसका बेटा सद्दाम सवार थे।
    दूसरी बाइक पर सादिक और नदीम थे। जैसे ही नदीम और सादिक की बाइक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्यौढ़ी गांव के पास पहुंची तभी कार ने उन्हें कुचल दिया।  राहगीरों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट पहने थे, लेकिन हादसे में हेलमेट चकनाचूर हो गया।  राहगीर घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

    रुकसाना ने कहा उस समय तक वे बड़ौत पहुंच चुके थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन से दुर्घटना की जानकारी दी। वे मौके पर पहुंचे। उधर सूचना पर पहुंची बड़ौत पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लोगों की माने तो पुलिस ने आरोपी चालक और कार को पकड़ लिया है। जबकि पुलिस चालक की गिरफ्तारी से इंकार कर रही है।  बड़ौत कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा कार की टक्कर लगने से बाइक सवार नदीम और सादिक की मौत हुई है। पीछा कर कार को पकड़ लिया। जबकि आरोपी कार चालक भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें