फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय में दो बाइकें भिड़ीं, तीन युवकों की मौत 

Mon, 20 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक युवक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय कस्बा से पुरा गांव जाने वाले रास्ते पर सैड़भर के खेतों में स्थित ईंट भट्ठे के निकट दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इस हादसे के बाद संबंधित युवकों के घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मतानतनगर गांव निवासी पवन और सुमित बाइक पर सवार होकर सोमवार सुबह अमीनगर सराय जा रहे थे। वे जैसे ही सैड़भर गांव के खेतों में स्थित ईंट भट्ठे के निकट पहुंचे, तभी सामने से जा रही बाइक की उनकी बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार पवन (22) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस और लोग इकट्ठे हो गए।

 पुलिस वाले बड़ावद निवासी करिज्मा पर सवार युवक अजय पुत्र सुभाष को पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां पर उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घायल सुमित और अजय के साथी पिंटू पुत्र रोहताश निवासी बड़ावद को लोग कस्बे के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पिंटू की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसको रेफर किया। जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग उसको बड़ौत के एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। घायल सुमित का बड़ौत के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित युवकों के घरों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


सुमित की है दो अप्रैल को शादी 
अमीनगर सराय। परिजनों ने बताया सुमित की दो अप्रैल को शादी है। इसलिए मकान की पुताई चल रही है। सुमित पुताई करने वाले युवक पवन को कलर बदलने के लिए अमीनगर सराय लेकर जा रहा था। बीच रास्ते में ही हादसा हो गया। 

घटनास्थल से 15 फुट दूर खेत में जाकर गिरी बाइक 
अमीनगर सराय। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा होने के बाद बाइक पहले रोड किनारे पेड़ से टकराई, इसके बाद करीब 15 फुट दूर गेहूं के खेत में जाकर गिरी। इससे दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हेलमेट पहने हुए नहीं थे बाइक सवार 
अमीनगर सराय। बाइक सवार युवक हेलमेट पहने नहीं थे। यदि सिर पर हेलमेट होता तो उनकी जान बच सकती थी, क्योंकि उनके सिर में ही ज्यादा चोट बताई जा रही है। 

वाहन ने युवक को टक्कर मारी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शमीम पुत्र खैराती निवासी थल नांगल बाइक से जा रहा था। कासिमपुर खेड़ी के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मारकर दी, इससे उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें