फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के ट्रक के नीचे दब गई दो बाइक दबी, बच्चा बाल बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग स्थित पुसार बस स्टैंड के पास गन्ने से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे सड़क किनारे खड़ी दो बाइक दब गई। गमीनत रही कि बाइक पर बैठे बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

दोघट मार्ग से गन्ना भरकर भैसाना मिल जा रहा ट्रक बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पुसार बस स्टैंड पर पलट गया। जिसके नीचे आदमपुर निवासी प्रदीप व तमेलागढ़ी निवासी योगेंद्र की सड़क किनारे खड़ी बाइक दब गई। उस समय तमेलागढ़ी निवासी योगेंद्र का भांजा शगुन बाइक पर बैठा था। जैसे ही ट्रक पलटना शुरू हुआ तो वह बाइक से कूदकर भाग खड़ा हुआ। लोगों का कहना है कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित पुसार बस स्टैंड पर दोघट पुसार मार्ग की तरफ नाली पर स्लेप डलवाई गई थी, जो दो सप्ताह बाद ही टूट गई। अब ठेकेदार ने ऊंची स्लेप बनवा दी। जिससे गाड़ी पलटने की संभावना बनी रहती है।
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला व बच्चे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव के पास सामने से आ रही कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला व उसका भांजा और भांजी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रंछाड़ निवासी मीनू अपने भांजे लक्की व भांजी लक्ष्मी को नवाबाद गढ़ी थाना बुढ़ाना से स्कूटी पर लेकर अपने गांव लौट रही थी। दाहा गांव के पास सामने से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला व दोनों बच्चे घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती मीनू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें