फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी से 40 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार 

Thu, 14 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बागपत पुलिस और आबकारी की टीम ने मंगलवार शाम होंडा सिटी कार को महिला थाने के पास से पकड़ लिया। उससे 40 पेटी शराब बरामद हुई। कार में सवार दो लोगों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बड़ौत के एक दंपति पर शराब तस्करी करने का आरोप लगाया। इसी के आधार पर पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
  आबकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली की ओर से आ रही होंडा सिटी गाड़ी को शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के पास रोका गया। चेकिंग करने पर कार से 40 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। कार चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
  पूछताछ करने पर एक आरोपी ने खुद को लोहड्डा निवासी धर्मेंद्र और दूसरे ने बड़ौली निवासी राहुल बताया। गाड़ी पर अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी। जानकारी करने पर आरोपियों ने बताया कि वे तो नौकर है। बड़ौत निवासी शुभम जैन और उसकी पत्नी सुनीता जैन शराब की तस्करी करती है। उनके कहने पर ही वे हरियाणा से शराब लेकर आए है।
विज्ञापन

  पुलिस और आबकारी टीम से बचने के लिए गाड़ी पर अलग-अलग नंबर प्लेट लगा रखी है। 
 केस के विवेचक एसआई लोकेश चौहान का कहना है कि दंपति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तस्कर धर्मेंद्र और राहुल को पकड़ा गया है। केस की विवेचना चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें