फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गौरीपुर मोड़ पर पटाखे बेच रहे दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बागपत कोतवाली में पटाखे के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर किराना की दुकान पर रखकर पटाखे बेच रहे दुकानदार प्रवेश शर्मा निवासी गौरीपुर जवाहरनगर और उसके साथी रामू निवासी इंद्रा कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार बोरे पटाखे जब्त किए और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस ने गौरीपुर मोड़ पर किराना दुकान पर पटाखे बेचने जाने की सूचना पर सोमवार रात छापामारी की। पुलिस ने दुकान के अंदर से पटाखों का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने वजन कराया तो 50 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त किए गए। जिनकी कीमत 15 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोतवाली से जमानत दे दी गई। पटाखे बेचने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें