फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। थाना क्षेत्र के मवीकलां गांव के जंगल में लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के मवीकलां गांव के जंगल में पिछले दिनों दो युवकों ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी थी। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया था। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गई। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच की और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग करने वाले युवकों के नाम अमरदीप पुत्र रामकुमार निवासी मवीकलां और ऋषभ पुत्र संजय निवासी परतापुर मेरठ बताए हैं। पुलिस ने दोनों के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें