फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बड़ौत में मुठभेड़ के बाद बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
पैर में गोली लगने एक तस्कर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

घटनास्थल का एसपी और एएसपी ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बोहला पुलिस चौकी के पास मलकपुर रोड पर बृहस्पतिवार को पुलिस की शराब तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से घायल हुए एक शराब तस्कर घायल हो गया, जिसे पकड़ लिया गया। भागने की कोशिश कर रहे उसके साथी को भी घेराबंदी कर दबोच लिया गया। शराब तस्करों से दो तमंचे, कारतूस, स्विफ्ट कार व 15 पेटी देशी शराब की बरामद हुई है। उधर, एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि बोहला चौकी के पास स्विफ्ट कार सवार युवकों को रुकने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से पवन त्यागी पुत्र शिवदत्त त्यागी निवासी ओढ़ापुर घायल हो गया जबकि उसका साथी धर्मेन्द्र उर्फ कालू पुत्र सीताराम निवासी बड़ौली वहां से भाग निकला। पुलिस ने पवन को दबोच लिया। बाद में घेराबंदी कर धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष, सीओ आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल बदमाश को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखे, चार कारतूस व 15 पेटी देशी शराब की बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन पर कई मुकदमे
बड़ौत। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ पवन त्यागी शातिर किस्म का अपराधी है। वह जनपद की टॉप 10 की सूची में शामिल है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर, शराब तस्करी आदि के करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे कोतवाली सहित अन्य थानों में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें