बागपत/बिनौली। जिले में बृहस्पतिवार को 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से बिनौली के चंदायन गांव में 14 संक्रमित मिले है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 27 कोरोना संक्रमित मिले है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 802 हो गई है। 15 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंदायन गांव में कैंप लगाकर 200 लोगों की जांच की, इनमें से 14 में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा बागपत में दो, खेकड़ा में सात संक्रमित मिले है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर उनके घर के दो सौ मीटर के दायरे को सील कर दिया है। ग्रामीणों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
लॉकडाउन में खुली रहेगी दुकानें
बागपत। जिला कृषि रक्षाधिकारी डॉ सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी ने सप्ताह में शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन पीरियड में खाद व कीटनाशकों की दुकानें खोलने के निर्देश दिए है। इस बारे में सभी खाद व कीटनाशक विक्रेताओं को दुकानें खोलने के निर्देश दे दिए गए है।
उर्वरक की दुकान का निरीक्षण किया
छपरौली। एसडीएम दुर्गेश मिश्र व जिला रक्षाधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति नांगल पर निरीक्षण किया। उन्होंने समिति के खाद्य वितरण रजिस्टर चेक कर सप्लाई तथा स्टोर का मिलान किया।