बागपत। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गौरीपुर तिराहे से निवाड़ा गांव के नासिर हत्याकांड के दो आरोपियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के 13 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
बागपत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि निवाड़ा गांव में 16 मई को निसार पुत्र दोस्त मौहम्मद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित पक्ष ने 29 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 14 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था तथा अन्य की तलाश जारी है। सोमवार को पुलिस ने गौरीपुर तिराहे से हत्या के दो अन्य आरोपियों भूटटो पुत्र मंगते व इसरार पुत्र मंगते को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसरार के कब्जे से घटना से संबंधित एक 315 बारे का तमंचा खोखा कारतूस सहित बरामद किया है। पुलिस अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अभी 13 आरोपी फरार है।