- 24 दिसंबर को डिपो पर होगी ड्राइविंग की पहली परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डिपो पर बुधवार को संविदा चालकों की भर्ती के लिए कैंप लगाया गया, जहां 20 अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन जमा कराए। 24 दिसंबर को इनकी ड्राइविंग की पहली परीक्षा डिपो पर होगी।
डिपो पर लंबे समय से 50 से अधिक चालकों की कमी चल रही है। जिनकी कमी पूरी करने के लिए पहले भी भर्ती की गई, मगर कमी पूरी नहीं हो पाई। अब दोबारा से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि कैंप में 20 अभ्यथियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रति किमी पारिश्रमिक, प्रोत्साहन राशि बढ़ने से पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा अभ्यर्थी आए हैं। उम्मीद है कि अगले सप्ताह इससे भी ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कराएंगे। पहली परीक्षा डिपो पर होगी, जिसमें अधिकारियों की मौजूदगी में ड्राइविंग परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लोनी में दूसरी परीक्षा देनी होगी। जिसमें सफल होने पर इनका चयन किया जाएगा और डिपो पर ही इन्हें तैनाती दी जाएगी।
वर्जन -
डिपो पर भर्ती के लिए लगाए गए कैंप में जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनकी ड्राइविंग की पहली परीक्षा 24 दिसंबर को होगी और नए रजिस्ट्रेशन भी किए जाएंगे।
-हाकिम सिंह, एआरएम