रमाला। किशनपुर बराल गांव में बृहस्पतिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में किशनपुर बराल में किसान सम्मान समारोह होगा। वहां गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह शामिल होंगे।
किशनपुर बराल गांव में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क किया और फिर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहां मंच, बैठने के लिए व्यवस्था आदि को देखा। रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर व रमाला मिल के उपसभापति ने कार्यकर्ताओं व किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बताया कि किसानों को सम्मानित किया जाएगा और कृषि योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। गांव के इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के नाम से पुस्तकालय का उद्घाटन किया जाएगा।