- थाईलैंड में होने वाली चैंपियनशिप में खेलने के लिए जाएंगे पहलवान
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती अकादमी दाहा के पहलवान तुषार का एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। उन्होंने लखनऊ में हुई फ्रीस्टाइल चयन स्पर्धा में 52 किलो भार वर्ग में जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता 26 जून से पांच जुलाई तक आयोजित होगी, जिसमें तुषार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अकादमी के संचालक और अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को लखनऊ में एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन स्पर्धा हुई थी। इस चयन स्पर्धा में पहलवान तुषार ने 52 किलो ग्रीको रोमन वर्ग में एसएससीबी के पहलवान सुरेश को हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उनका चयन सुनिश्चित हो गया। तुषार अब आगामी 26 जून से पांच जुलाई तक होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुनील राणा ने यह भी बताया कि तुषार इससे पहले भी कई पदक जीत चुके हैं, उनके चयन से अकादमी के अन्य पहलवानों में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।