फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में खींचकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
attempt to rape
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से दुकान पर समान लेने जा रही एक महिला को कार में सवार दो युवक अगवा कर ले गए और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। जब गांववासियों ने पीछा किया तो वे उसे जंगल में फेंककर भाग निकले। महिला के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को शाम के समय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला घर से सामान लेने के लिए गांव में ही एक दुकान पर जा रही थी। तभी कार में सवार दो युवक आए और उसे खींचकर जबरन कार में डाल लिया और उससे अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने कार का पीछा किया तो वे उसे गांव के बाहर जंगल में फेंककर भाग गए। इससे महिला घायल हो गई। परिजन कोतवाली पहुंचे और अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा ऐसी सूचना मिली है, उसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें