फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की एंट्री रुकने से भट्ठे बंद

Tue, 04 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हाईकोर्ट के आदेश पर दूसरे राज्य से खनिज और उप खनिज के ट्रकों की एंट्री पर रोक के बाद हंगामे शुरू हो गए हैं। कोयला व्यापारी और ईंट भट्ठा मालिकों के पक्ष में भाजपा विधायक योगेश धामा और रालोद विधायक सहेंद्र रमाला ने डीएम से मुलाकात की। डीएम ने मामले में जांच कमेटी गठित की।
विज्ञापन


सोमवार को ईंट भट्ठा और कोयला व्यापारी कलक्ट्रेट में डीएम ह्दय शंकर तिवारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा हरियाणा के रास्ते आने वाले ट्रकों को निवाड़ा में रोक दिए जाने से उनके ईंट भट्ठे नहीं चल रहे हैं। कोयले से लदे ट्रक खड़े हैं। निवाड़ा से कई कई किमी तक वाहनों की कतार लगी है। कोयला व्यापारियों ने कहा सही प्रमाणपत्र के साथ वह गुजरात से कोयला लाए हैं, लेकिन प्रशासन ने रोक लगा दी है, इससे
परेशानी खड़ी हो गई है। इससे पहले भट्ठा मालिक ने रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को समस्या बताई। 

कलक्ट्रेट पहुंचे योगेश धामा को भी समस्या गिनाई। विधायकों ने डीएम से बातचीत की। डीएम ने कहा  जो वाहन खड़े हैं, उनके लिए खनन अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 हाईकोर्ट के आदेश पर वाहन रोके गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें