फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक चालक पर सरिये से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। महावतपुर बावली गांव में समझौते के लिए बुलवाकर ट्रक चालक पप्पन पर सरिये से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
महावतपुर बावली गांव निवासी अनीता ने बताया कि पांच माह पहले गांव के युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से शिकायत करने पर मारपीट करने वाले उसके साथ रंजिश रखने लगे। आरोप लगाया कि दो दिन पहले उसके पति पप्पन पंजाब के भटिंडा से दीपावली पर्व के लिए घर आए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज की और पुलिस को बुलाकर पकड़वा दिया। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जमानत मिलने के बाद उसके पति घर आए तो समझौता करने के लिए उसके पति को एक फार्म हाउस में बुलवा लिया। वहां पर रजनीश, काला, सागर और राजीव ने उसके पति पप्पन पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें