फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड के पास ट्रक ने कार में मारी टक्कर, हंगामा

विज्ञापन
बड़ौत में कार व ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीड़ का दृश्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
भीड़ ने ट्रक चालक को पीटा, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली बस स्टैंड के पास बागपत की ओर से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पीटा। इससे हाईवे अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर हाईवे को खुलवाया।
विज्ञापन

छपरौली कस्बे का एक परिवार कार में सवार होकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक शादी समारोह में शामिलहोने जा रहा था। जैसे ही कार दिल्ली बस स्टैंड के पास पहुंची, सामने से गलत साइड से आ रहे एक ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में बैठीं महिलाएं व बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। दुघर्टना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को दबोचा और उसे जमकर पीटा। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक कल्लू को हिरासत में लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें