फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम बन गया मुसीबत

Thu, 31 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत-सोनीपत मार्ग पर जाम के दौरान वाहन न मिलने से परेशान हुए यात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में हरियाणा-यूपी को जोड़ने वाले निवाड़ा पुल की मरम्मत बागपत के लोगों के लिए ही नहीं आसपास के जिलों के लिए भी मुसीबत बन गई है। बागपत से होकर हरियाणा, शामली, सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली जाने वाले लोग बागपत में आकर फंस गए। घंटों लग गए जाम से निकलने में।
विज्ञापन

बागपत अब जाम पथ बन कर रह गया है। बागपत से होकर गुजरने का मतलब घंटों तक सड़क पर खड़े होकर धूल फांकना है। मंगलवार की शाम को कुछ देर के लिए जाम से मुक्ति मिली, लेकिन हरियाणा की ओर जाने वाले निवाड़ा पुल की मरम्मत के चलते रात को फिर से जाम लग गया। ऐसा जाम लगा कि बुधवार को पूरे दिन नहीं खुल सका यहां तक कि रात 10 बजे तक भी जाम लगा रहा। निवाड़ा पुल से लेकर लगभग पांच किलोमीटर  बागपत की ओर और इतना ही सोनीपत की ओर लंबी लाइन लगी रही। वाहनों को कई बार रोका। घंटों तक लोग जाम में ही फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें