फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर में हिच निकलने से ट्रॉली पलटी, चार घायल

Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ट्राली पलटने से घायल महिला का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरूरपुर गांव में खेत से लौटते समय हिच निकल जाने से ट्रॉली पलट गई। चालक ने ट्रैक्टर को पलटने से किसी तरह बचाया। हादसे में ट्रॉली सवार सवार तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । एक घायल को हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया।
विज्ञापन


सरूरपुर निवासी किसान नीटू अपने परिवार के साथ खेत में मंगलवार सुबह गन्ना छिलने के लिए गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर-ट्राली से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का हिच निकल गया।

इससे ट्रॉली का ट्रैक्टर से अलग होते ही संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इससे ट्राली के  नीचे किसान नीटू के अलावा महिला मुकेश, कांता और जगवीरी दब गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुसार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह ट्राली के नीचे से चारों को निकाला। 
विज्ञापन


घायल नीटू को बड़ौत के  प्राइवेट अस्पताल और तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नीटू की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया। इसके अलावा शाहपुर बड़ौली निवासी किसान भूलेराम अचानक ट्रैक्टर-ट्राली से गिर गया।
विज्ञापन


वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल रेफर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें