फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने तमंचे से गोली मारकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के रहने वाले विवेक तोमर (37) वर्ष 2008 में त्रिपुरा राइफल्स में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती असम में चल रही थी। विवेक 28 अक्तूबर को एक माह की छ़ुट्टी लेकर गांव में आए थे। शनिवार की सुबह विवेक ने घर में तमंचे से खुद को मारकर जान दे दी। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों को विवेक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव और तमंचे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। विवेक तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। उनके दोनों भाई गांव में ही खेतीबाड़ी करते है। जवान की मौत होने के बाद उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी रह गए है। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें