कानपुर में हुए रेल हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रार्थना की। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
भगवान परशुराम संघ के कार्यकर्ताओं की सोमवार को बैठक हुई। जिसमें कानपुर देहात के पुखरायां स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में मारे गए 129 व्यक्तियों के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। मृतकों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की। संघ के अध्यक्ष विजय कौशिक ने हादसे की सीबीसीआईडी जांच की मांग की। मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को दो लाख मुआवजे की मांग की। गगन गौड़, अजय शंकर शर्मा, संजय शर्मा, नीतू शर्मा, हिमांशु कौशिक, विकास शर्मा, प्रदीप शर्मा, हरेंद्र, दीक्षित, राकेश मोहन शर्मा मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, महामंत्री नरेंद्र पंवार, जयेश शर्मा, रमन कुमार, संजय शर्मा, अजय शंकर शर्मा, विकास पंवार, संतोष कश्यप, लवकुश त्यागी, संजय पंवार मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। राष्ट्रवंदना चौक पहुंचकर मृतकों की आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। विक्की चौधरी, प्रदीप कश्यप, दीपक, सुशील, सभासद संजय रूहेला, भवी कश्यप, राहुल चौहान रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में कानपुर रेल हादसे के बाद शोक सभा हुई। मृतकों की आत्मा की शांति के प्रार्थना करते हुए मौन रखा। प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर, मूलचंद, त्रिलोक सिंह यादव, संजय, विकास, हरिओम शर्मा, अशोक कुमार, शैलेंद्र शर्मा, कुशल चंद, राजमंगल, विक्रम सिंह, पूनम मौजूद रहे। कस्बे में समाजसेवी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। नरेश मानव, पवन ठेकेदार, राकेश सभासद, आमोद कुमार, मुकेश कुमार, विजय सिंह, चेयरमैन सीमा देवी मौजूद रही।
बड़ौत। गायत्री देवी कॉलेज में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे मेें मारे गए लोगों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर नेे केंद्र व राज्य सरकार से हादसे की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराने व मृतक व घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। इसके उपरांत सभी छात्रों ने मोमबत्तियां जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्म शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। डायरेक्टर कपिल तोमर, डा. पुष्पेंद्र, डा. अजय तोमर, रीतु तोमर, महिमा अरोरा, खुशी, रिया तोमर, सविता, दीपा तोमर, अंशिका जैन, रोहनी तोमर, स्वीटी, पूजा, संगीता, नेहा, प्रीति, शिवानी रहीं।