फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर से शुरू होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश स्तर पर छह दिसंबर से शुरू होगी सीनियर महिला व पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छह दिसंबर से सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 30 नवंबर और मंडल स्तर पर दो दिसंबर से खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। मंडलीय ट्रायल में प्रदेश स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियोंं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि मिर्जापुर में छह से नौ दिसंबर तक सीनियर पुरुष वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 30 नवंबर और मंडल स्तर पर दो दिसंबर को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। 11 से 13 दिसंबर तक सहारनपुर में सीनियर महिला व पुरुष वर्ग की जूडो प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर चार दिसंबर और मंडल स्तर को छह दिसंबर को ट्रायल लिया जाएगा। कानपुर में 15 से 21 दिसंबर तक सीनियर पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 11 दिसंबर और मंडल स्तर पर 12 दिसंबर, 18 से 23 दिसंबर तक लखनऊ में होने वाली सीनियर महिला वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 13 दिसंबर और मंडल स्तर पर 15 दिसंबर, 26 से 29 दिसंबर तक बरेली में होने वाली सीनियर महिला व पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 19 दिसंबर और मंडल स्तर पर 21 दिसंबर और 28 दिसंबर से चार जनवरी तक बस्ती में होने वाली पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 22 दिसंबर और मंडल स्तर पर 23 दिसंबर को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें