-पटरी से गुजरने में लोगों को मिलेगी सुविधा, जाम की समस्या होगी कम
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के भगवान महावीर मार्ग स्थित मीरापुर रजबहे के पुल के पास दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, जो जल्द हटाए जाएंगे। इनके कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनके हटने से वाहन चालकों को लाभ मिलेगा और जाम की समस्या कम होगी।
नगर के विजय, राहुल, प्रवीण, मनोज समेत अन्य लोगों ने कहा कि मीरापुर रजबहे की पटरी का चौड़ीकरण करा दिया गया, मगर पुल के पास रखे दो ट्रांसफार्मर और सात खंभे परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनके कारण पटरी से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है, जिससे दिनभर जाम लगा रहता है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका ने इन्हें हटवाने का निर्णय लिया है। जल्द ही इनके हटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इन्हें अन्य जगह पर रखा जाएगा, जहां लोगों को दिक्कत न हो सके। वहीं अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार सोनकर का कहना है कि ट्रांसफार्मरों को यहां से हटवाकर अन्य जगह पर रखवाया जाएगा, जिसकी जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।