फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में ओवरलोड हुए ट्रांसफार्मर, रातभर लगते रहे बिजली के कट

विज्ञापन
बागपत में विद्युत खंभे में काम करते विद्युत कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। उमर भरी गर्मी में अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बिजली के कट लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार रात भी बिजली के कट लगने के कारण लोग गर्मी से बेहाल हो गए। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से रात भर पांच से दस मिनट आपूर्ति के बाद 15 से 30 मिनट का कट लगा। वही विद्युत निगम के अधिकारी ओवरलोड के कारण फ्यूज फुंकने के कारण कट लगने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बिजली के कट लगने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात भर 15 मिनट बिजली की आपूर्ति के बाद कट लगता रहा। इस तरह करीब 20 कट लगे। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिले में 50 लाख यूनिट बिजली की जरूरत है और पूरी मिल रही है। नगर और देहात क्षेत्रों में शेड्यूल के आधार पर सप्लाई दी जा रही है। किसी भी क्षेत्र में अघोषित कटौती नही की जा रही है।
गर्मी में एसी और कूलर चल रहे है, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बिजली कट की समस्या हो रही है। ओवरलोड होते ही ट्रांसफार्मर व लाइन पर फ्यूज फुंक जाता है, जिस ठीक करने के बाद सप्लाई शुरू कराई जाती है, मगर सप्लाई शुरू होते ही फिर से ओवरलोडिंग की समस्या आ जाती है।
विज्ञापन

----
एक सप्ताह से बिगड़ रही व्यवस्था
नगर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले के जितेंद्र गिरी ने बताया कि रात भर बिजली के कट लगते रहे। गर्मी के कारण रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के कट भी बढ़ रहे है। पुराने कस्बे के इमरान का कहना है कि बिजली के कट बढ़ गए हैं लगातार कट लगने के कारण इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो रहे है। बिजली के कट लगने के कारण रात भी परेशानी उठानी पड़ी।
कोट...
गर्मी में एसी और कूलर चलने के कारण ओवरलोड की समस्या हो रही हैं। इस कारण फ्यूज फुंकने से समस्या आ रही है। ओवरलोड की समस्या दूर होने पर बिजली आपूर्ति सुंचारु हो सकेगी। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। - अमर सिंह, एक्सईएन विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें