फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बंदर के कूदने पर ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका, बत्ती हुई गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सभासद ने ऊर्जा निगम के अफसरों को शिकायत देकर आपूर्ति शुरू कराने की मांग की
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे रोड पर एक ट्रांसफार्मर में बंदरों के कूदने से धमाके के साथ फाल्ट हो गया। इस घटना के कारण 120 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। शनिवार सुबह करीब चार बजे से बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड चार के सभासद अर्पित रुहेला ने बताया कि शनिवार सुबह बंदरों का झुंड उछलकूद कर रहा था, तभी एक बंदर ट्रांसफार्मर के ऊपर कूद गया। इससे तेज धमाका हुआ और फाल्ट हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बंदरों को भगाया। रुहेला ने ऊर्जा निगम के अफसरों को शिकायत देकर जल्द आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बिजली ठप होने से स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता राजीव कुमार ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को हटा दिया गया है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें