फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब, 300 परिवारों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के पास रखा 250 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से मुख्य बाजार समेत करीब 300 परिवारों की आपूर्ति बाधित है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोघट नगर पंचायत कार्यालय के पास रखा विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व फुंक गया था। विद्युत निगम द्वारा दो बार ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन लोड अधिक होने के कारण फिर फुंक गया। इसकी शिकायत भी दोघट बिजलीघर पर की गई थी। मगर, अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। आपूर्ति बाधित होने से लोग पशुओं के लिए चारा पानी तक का प्रबंध नहीं कर पा रहे है। रात में बाजार में भी अंधेरा छाया रहता है। इससे चोरी की घटना का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान न कराया गया तो पावर कारपोरेशन के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। मोहित जैन, संजय कुमार, राशिद, सोनू , गुलजार, गुड्डू, विपिन, ओमपाल, इसरार, आशु, नाजिम, सोनू, उस्मान मौजूद रहे।
भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक 10 जनवरी को
दोघट। भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक रविवार को कस्बा टीकरी में मास्टर महेंद्र सिंह राठी के आवास पर होगी। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्या पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी बिनौली ब्लाक अध्यक्ष भीम सिंह ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें