फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजलीघर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप

Mon, 29 Apr 2024 04:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। बिजली उपकेंद्र में रखे आठ एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में रविवार दोपहर आग लग गई। जिस पर ऊर्जा निगम के कर्मियों ने मिट्टी डालकर काबू पाया। उधर आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

दाहा के बिजलीघर में रखे आठ एमवीए के विद्युत ट्रांसफॉर्मर में रविवार दोपहर करीब बारह बजे फाल्ट होने से आग लग गई। जिसमें देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। ट्रांसफार्मर में आग देखते ही कर्मी दौड़ पड़े। जिन्होंने जलती हुई मशीन पर मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही एसडीओ बड़ौत द्वितीय रजत गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और लाइन मैन एवं अन्य कर्मियों से मरम्मत शुरू कराई। आग लगने से दाहा, गढ़ी कांगरान समेत कई गांवों में शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस मामले में एसडीओ रजत गुप्ता का कहना है कि जल्द ही मशीन को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें