फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंकने से 28 घंटे गुल रही बिजली, मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खत्ता रोड स्थित ईदगाह के समीप 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम करीब पांच बजे फुंक गया। इसके चलते माता कॉलोनी, यमुना रोड, काली मंदिर, केशव वाली गली, ठाकुरद्वारा क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। इसके परिणामस्वरूप लोगों ने भीषण गर्मी के चलते रात जागकर काटी। आपूर्ति बुधवार को भी न होने से लोग परेशान रहे। वहीं, पेयजल की किल्लत होने से लोगों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने बिजलीघर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

वहीं, विद्युत निगम के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बावजूद 28 घंटे बाद बुधवार शाम करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हंगामा करने वालों में पप्पू, दिलशाद, एहसान, नौशाद, मनवीर, अनवर, सुनील, नौशाबा बेगम, नर्गिस, शमीम, सायरा, आरजू, वसीम, मोहम्मद कैफ, परवेज आदि शामिल रहे।
इन्वर्टर दे गए जवाब
उपभोक्ताओं के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। वहीं, बिजली गुल रहने से क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा।
हैंडपंपों पर लगी भीड़
बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाई। लोगों के घरों में लगे समर्सिबल भी नहीं चल सके। इससे हैंडपंप से पानी लेने को लेकर आपाधापी रही। यह स्थिति सुबह से लेकर शाम तक रही।
विज्ञापन

ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर में फाल्ट
ओवरलोड के चलते मंगलवार शाम ईदगाह के पास रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। जिससे कोर्ट रोड, कश्यप कॉलोनी और ईदगाह मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें