फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब, शहर समेत कई कस्बों की बिजली आपूर्ति बाधित

Tue, 09 May 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली गुल होने पर जिला अस्पताल में खुले में लेटे मरीज और तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। गर्मी की मार झेल रहे लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। शहर के बिजलीघर का 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। एक ट्रांसफार्मर पहले से ही खराब पड़ा है। इससे बागपत शहर, खेकड़ा और अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसको पटरी पर आने के लिए 10 दिन से अधिक समय लगने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


शहर के मेरठ रोड पर चीनी मिल के पास 220 केवी के बिजलीघर का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे बागपत शहर और देहात क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। इंतजार करने के बाद लाइट नहीं आई तो अफसरों के फोन खड़खड़ाने शुरू कर दिए थे। विद्युत निगम ने दूसरे जनपद से संपर्क कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। सोमवार को दिन में कटौती रही, यहीं हाल रात को रहा।

इंजीनियरों की मद्द से ट्रांसफार्मर ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा ट्रांसफार्मर में तकनीकी दिक्कत है। एक ट्रांसफार्मर पहले से खराब हो रहा है। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। इसको सुचारु करने के लिए दस से अधिक दिन लगने की उम्मीद है। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कम बिजली आपूर्ति की जाएगी। एक्सईएन के मुताबिक ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे के स्थान पर 10 -11 घंटे बिजली दी जाएगी, इसी तरह शहरी क्षेत्र की बिजली में भी कटौती की जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, रटौल के लोगों ने कहा गांव में बिजली नहीं आ रही है। इससे फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने हंगामा और प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। इस मौके पर पंकज, अजय, परवेज, हसन, वाहिद, शकील, तनवीर, दिलदार, रहीसुद्दीन, जुल्फिकार आदि रहे। बता दें कि विद्युत लाइन के निर्माण कार्य को दुड़भा और आसपास गांव के किसानों ने बंद करा दिया था। वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विद्युत निगम के अफसरों ने कहा एसडीएम और सीओ को पत्र भेजकर कहा लाइन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। 
बता दें कि इससे पहले भी खराब ट्रांसफार्मरों आैर अन्य तकनीकी खराबियों के कारण ऐसे हालात झेलने पड़े हैं। सूबे की सरकार विद्युत सप्लाई को बेहतर करने पर ध्यान दे रही है। मगर निगम की कार्यशैली में अब तक खास बदलाव नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें