फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध पर ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

विज्ञापन
बागपत रेलवे स्टेशन पर पुलिसफोर्स के साथ गश्त करती पुलिस। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी/खेकड़ा। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाली सात ट्रेनें सोमवार को अग्निपथ योजना के विरोध के कारण रद्द कर दी गई, जबकि एक पैसेंजर ट्रेन चली। जिस कारण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद यात्रियों को बसों में जेब ढीली करनी पड़ी। उधर देहात क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

जिले के हजारों लोग रोजाना ट्रेन से दिल्ली से आवागमन करते हैं। जिसके लिए दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर पैसेंजर समेत आठ ट्रेन चलाई जाती हैं। सोमवार सुबह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 04430 सुबह अपने निर्धारित समय 10:26 बजे पर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद आने वाली सात ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जिसकी जानकारी होने के बाद यात्रियों में मायूसी छा गई और उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद बागपत से सहारनपुर जाने वाले यात्रियों पहले बागपत आना पड़ा और फिर बसों में बैठकर रवाना होना पड़ा।
ट्रेन में किराया कम होने और बसों में किराया अधिक होने के कारण यात्रियों की जेब पर भी भार बढ़ा। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे मीतली गांव के रवि, अजय, सूरज आदि का कहना है कि ट्रेन रद्द किए जाने की सूचना पहले दे दी जानी चाहिए थी। उधर, खेकड़ा में गरीब रथ एक्सप्रेस को पुलिस सुरक्षा में खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ा कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि ट्रेन की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के लोग नहीं कर पाए आवागमन
जिले में रेलवे लाइन के आसपास से जुड़े युवा दिल्ली नौकरी करने जाते है और ग्रामीण भी कस्बों व जनपद मुख्यालय के लिए आवागमन करते है। सोमवार को ट्रेन रद्द होने के कारण देहात क्षेत्र के युवा न तो दिल्ली में ड्यूटी पर जा सके और न ही कस्बों में अपने दैनिक कार्यों के लिए आवागमन कर पाए।
उठानी पड़ी परेशानी
- अपने निजी कार्य से सोमवार को ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। ट्रेन रद्द होने की जानकारी के बाद बसों में मुसीबत झेलनी पड़ी। बस में भीड़ अधिक होने पर परेशानी उठानी पड़ी। - मनीष कुमार, यात्री
ट्रेन रद्द होने से लंबा सफर करना पड़ा
दिल्ली जाने के लिए ट्रेन नहीं मिलने पर बसों में बैठकर दिल्ली जाना पड़ा। जिससे लंबा सफर करना पड़ा और सड़क पर जगह-जगह जाम लगने के कारण समय भी काफी बर्बाद हो गया। इसके अलावा किराया अधिक देना पड़ा। ट्रेन रद्द होने की जानकारी पहले ही नोटिस बोर्ड पर दी जानी चाहिए। महीपाल सिंह, यात्री।
कोट...
मुख्यालय से ट्रेन रद्द की गई है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की जानकारी देकर वापस भेजा जा रहा है। रेलवे मुख्यालय से ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। - सतीश शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, बागपत रोड रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें