-क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शिविर में प्रशिक्षक मोरिस कुमार, राघवेंद्र व पूनम ने महिलाओं को अचार, मुरब्बा, पनीर, मोमबत्ती आदि बनाने के विषय में जानकारी दी। बताया कि इनको बनाना सीखने से महिलाएं स्वरोजगार कर सकती हैं, जिससे आत्मनिर्भर बन सकती हैं। शिविर में बागपत ब्लॉक की 62 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर के समापन पर महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर कमलेेश, आरती, मोनिका, दिव्या, कमलेश, भारती, विजिया आदि उपस्थित रहीं।