फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के लिए प्रशिक्षण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए जिले के सभी विशेषज्ञ एमबीबीएस चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को 28 व 29 जून को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ प्रशिक्षण में बताएंगे कि तीसरी लहर में बच्चों का उपचार कैसे करना है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार व मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जिला अस्पताल के सभागार में होगा। मास्टर ट्रेनर एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ अन्य चिकित्सकों को प्रशिक्षण देंगे। बाल रोग विशेषज्ञ डा. राज सिंह कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे। प्रशिक्षक डा. राज सिंह, डा. विजय प्रताप सिंह, विभा गुप्ता, मीनू श्रेष्ठ, कोमल को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी सीएमओ डा. भुजवीर सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
एक जुलाई से शुरू हो जाएगा पीआईसीयू
-जिला अस्पताल में पीसीआईयू यानि पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट की तैयारी जोरशोर से चल रही है। एक जुलाई से इसे शुरू कर दिया जाएगा। तीसरी लहर में कोरोना से संक्रमित बच्चों को यहां भर्ती किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में बच्चों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का कार्य एक बार फिर शुरू
- जिला अस्पताल में करीब एक माह से रुका ऑक्सीजन प्लांट का कार्य एक बार फिर से शुरू हो गया। डीआरडीओ की टीम प्लांट का निर्माण करा रही है। एक माह पूर्व कार्य शुरू हुआ था। लेकिन गड्ढे खोदने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब यह कार्य फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर में जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें